विदेश की खबरें | पाक विदेश कार्यालय में दो अधिकारी सहित पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में दो अधिकारियों सहित पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद, सात जून पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में दो अधिकारियों सहित पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में इस कार्यालय में ये मामले सामने आये हैं।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड में लोगों के लिए 15 जून से खुलेंगे पूजा स्थल, नए दिशानिर्देश किए गए जारी.

अखबार ने फारूकी के हवाले से कहा है कि सभी संक्रमित व्यक्तियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया लागू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पांच मामलों में दो अधिकारी और तीन कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने 2020 के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई देखी: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान.

पाकिस्तान में कोविड-19 से एक प्रांतीय मंत्री सहित कम से कम चार जन प्रतिनिधियों की मौत हो चुकी है।

देश मे पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,960 नये मामले सामने आने से कुल मामले बढ़ कर 98,943 हो गये हैं।

कोविड-19 से 67 और मरीजों की मौत होने के साथ देश में कुल मृतक संख्या बढ़ कर 2002 पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\