UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 5 लोगों की मौत
गोरखपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. इन मोटरसाइकिल की टक्कर से बचने की कोशिश में एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ट्रक में जा घुसा.
गोरखपुर (उप्र), 7 दिसंबर : गोरखपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. इन मोटरसाइकिल की टक्कर से बचने की कोशिश में एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ट्रक में जा घुसा. पुलिस ने बताया कि मोहद्दीपुर बिजलीघर के पास शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मोहद्दीपुर बिजली कॉलोनी निवासी विक्रांत (35) अपनी पत्नी निकिता (30), बेटे अंगद (पांच) और बेटी लाडो (एक) और परी के साथ जटेपुर उत्तरी में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि जब वह नहर मार्ग की ओर मुड़े तो उनकी मोटरसाइकिल कुंद्राघाट की ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई. उसने बताया कि दो मोटरसाइकिल की टक्कर से बचने के प्रयास में तीसरा मोटरसाइकिल सवार एक ट्रक में जा घुसा. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां विक्रांत और उनकी बेटियों, रुस्तमपुर निवासी मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी सूरज (28) को मृत घोषित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : आम लोगों के प्रति सहानुभूति रखें, अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आएं: रेवंत रेड्डी ने पुलिस से कहा
मोनू और सूरज दोनों एक अन्य समारोह से लौट रहे थे. निकिता, अंगद और चिन्मयानंद मिश्रा की हालत गंभीर है और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है. मिश्रा तीसरी मोटरसाइकिल पर सवार लोगों में से है. घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर घटनास्थल पर तथा मेडिकल कॉलेज पहुंचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

