एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ट्रक-टेंपो की टक्कर में चार महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ने एक टेंपो को टक्कर मार दी जिसमें टेंपो सवार चार महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

देश की खबरें | ट्रक-टेंपो की टक्कर में चार महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत

जयपुर, तीन जनवरी राजस्थान के उदयपुर जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ने एक टेंपो को टक्कर मार दी जिसमें टेंपो सवार चार महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा के पास उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सालेरिया गांव से सवारियां लेकर टेंपो जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया, तभी पीछे से आ रहे एक तेज गति वाले ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि चालक ढलान पर ट्रक को रोक नहीं सका, जिससे यह हादसा हुआ। टेंपो में 13 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में घायल आठ लोगों को उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुष्पा गरासिया (40), मंजूबाई गरासिया (25), कस्तुबाई गरासिया (45), ममता गरासिया (22) और उनके बेटे तुमाराम (2) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).