गौतम बुध नगर में पांच व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए
जिला निगरानी अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के संदिग्ध 41 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें पांच व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि 36 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
नोएडा, 16 मई जनपद गौतम बुध नगर में शनिवार को आई कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में पांच व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए। वहीं एक व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौत हुई है।
जिला निगरानी अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के संदिग्ध 41 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें पांच व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि 36 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
उन्होंने बताया कि आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों में 32 वर्षीय व्यक्ति नोएडा के सेक्टर 76 का रहने वाला है, 20 वर्षीय युवक तथा 26 वर्षीय एवं 45 वर्षीय दो महिलाएं सेक्टर पांच नोएडा की रहने वाली हैं। 61 वर्षीय व्यक्ति नोएडा के सेक्टर आठ के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि आज जिन तीन जगहों से मरीज पाए गए हैं, वह जगह पहले से ही निषिद्ध क्षेत्र में हैं। यहां पर सीलिंग की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से तीन महिलाओं सहित चार मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। वहीं शारदा अस्पताल से पांच लोग उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा के स्पेशल चाइल्ड पीजीआई से दो लोग उपचार के दौरान ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 247 मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि उपचार के बाद 181 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। उन्होंने बताया कि 61 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है, जबकि 435 लोगों को पृथकवास में रखा गया है।
डॉक्टर दोहरे ने बताया कि 4,738 लोगों के नमूने कोरोना वायरस जांच के लिए लिये गए हैं।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

