एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक कार और एक अन्य वाहन के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

विजयपुरा (कर्नाटक), छह दिसंबर एक कार और एक अन्य वाहन के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना तालीकोट पुलिस थाने के अंतर्गत शाम चार बजे के आसपास हुई।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दाल बोने वाले वाहन का चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार सभी पांचों मृतक विजयपुरा के अलियाबाद गांव के निवासी थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागेवाड़ी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक को पकड़ने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).