Chhindwara Road Accident: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 5 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आयुष गुप्ता ने बताया कि यह दुर्घटना अमरवाड़ा-चौरई रोड पर रात करीब सवा 12 बजे हुई.
छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश), 10 मई : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आयुष गुप्ता ने बताया कि यह दुर्घटना अमरवाड़ा-चौरई रोड पर रात करीब सवा 12 बजे हुई.
उन्होंने बताया कि हादसे के समय दोनों मोटरसाइकिल पर तीन-तीन लोग सवार थे. अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. घायल का उपचार किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की गोलेबारी में प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुरखराम यादव (21), आयुष यादव (19), शहजाद खान (19), विक्रम उइके (18) और अविनाश उइके (18) के रूप में हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

