एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र के सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र के सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

सिंगरौली (मप्र), 17 जून मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जियावां, चितरंगी और बरगवां पुलिस थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से इन लोगों की मौत हुई है।

पहली घटना बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में देर रात 1.30 बजे हुई, जिसमें 67 वर्षीय सनाओ बाई की मौत हो गई, जबकि जियावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपेला गांव में जमालुद्दीन की 17 वर्षीय बेटी अंतिमनिशा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक अंतिमनिशा अपने घर के पास एक हैंडपंप से पानी निकाल रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी पुलिस थाना क्षेत्र के गोडगावां गांव में 58 वर्षीय शिवधारी कोल की मौत हो गई। चितरंगी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय श्यामलाल गुर्जर झरकटिया गांव में अपने घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बकरियां चरा रहा था, जब वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि खोखवा गांव में आम बीनने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सोनू देवी (16) की मौत हो गई।

तय समय के मुताबिक मानसून सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में पहुंच गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 25 जून तक पूरे राज्य में छा जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).