एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा जिलों के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

गोंदिया, 21 जुलाई महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा जिलों के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास के मुताबिक भंडारा जिले के निलज गांव में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे 14 महिलाएं धान के खेत में काम कर रही थीं, तभी आकाशीय बिजली गिरी और उनमें से दो की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गईं।

अभिषेक नामदास ने बताया कि वच्चला बावनथड़े और लता गड़वे, दोनों की उम्र 55 वर्ष थी, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायल हुईं तीन महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में मोहाड़ी तहसील के बोंदरी गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि गोंदिया में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

इस बीच, महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई शहर में शुक्रवार शाम 50 वर्षीय एक व्यक्ति उफनाए नाले में डूब गया। जबकि यहां एक अलग घटना में भारी बारिश के बीच एक घर की दीवार गिर गई।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने पीटीआई- को बताया कि पीड़ित शांताराम वायदा (50) खाने का कुछ सामान लेने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).