एजेंसी न्यूज

Noida: नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बदसलूकी करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

Noida: नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बदसलूकी करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नोएडा (उप्र), 22 जुलाई : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

थाना फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि 21 जुलाई को नोएडा प्राधिकरण की टीम हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रही थी. यह भी पढ़ें :अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन से रेलवे को 259.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ : रेल मंत्री

आरोप है कि इस दौरान मौके पर आए जयवीर यादव, विकास यादव, कृष्णा यादव, कौशलेंद्र यादव तथा अंकित यादव ने प्राधिकरण के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, उन्हें अपशब्द कहे, मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).