मिलावटी शराब बेच रहे पांच लोग गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने 25 अप्रैल को एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करने हुए बरौला गांव से राकेश कुमार तथा विजय नामक दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
नोएडा, 25 अप्रैल कोविड-19 संकट के कारण लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान मिलावटी शराब बेच रहे पांच लोगों को जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने 25 अप्रैल को एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करने हुए बरौला गांव से राकेश कुमार तथा विजय नामक दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि दोनों के पास से चार लीटर मिलावटी शराब, 48 पव्वे देसी शराब और 200 ग्राम यूरिया बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया है कि वे हरियाणा से शराब तस्करी करके लाते हैं और उसमें यूरिया मिलाने के बाद उसे उत्तर प्रदेश मार्का बोलतों में भरकर बेचते थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने विघ्नेश्वर और बलराम नामक दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच लीटर मिलावटी शराब बरामद किया है।
अभिनेंद्र ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने दिलीप नामक एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
सभी मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

