देश की खबरें | ट्रेन व बसों का टिकट 'कंफर्म' कराने के नाम पर ठगी करने वाले पांच व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो बसों और ट्रेनों का टिकट 'कंफर्म' कराने के बहाने लोगों को कथित रूप से ठग लेते थे।
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो बसों और ट्रेनों का टिकट 'कंफर्म' कराने के बहाने लोगों को कथित रूप से ठग लेते थे।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी संजय यादव (40), समयपुर बादली निवासी लाल बाबू सहनी (27), बादली निवासी संतोष कुमार (27) और शकूरपुर के राकेश मंडल (26) तथा राजीव मंडल (22) के रूप में हुयी है।
पुलिस ने कहा कि संजय कुमार नामक एक व्यक्ति ने छह अक्टूबर को महेंद्र पार्क थाने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोप लगाया था कि बसों का कंफर्म टिकट देने के बहाने कुछ लोगों ने उसके साथ ठगी की थी।
यह भी पढ़े | CM Chang Passes Away: नागालैंड सरकार में मंत्री सीएम चांग का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और शनिवार को सभी पांच आरोपियों को हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे यात्री या टिकट एजेंट बनकर लोगों से दोस्ती करते थे और उसके बाद उनसे ठगी करते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक लैपटॉप, 13,500 रुपये नकद, 42 मोबाइल फोन और अन्य चीजें बरामद की गयी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)