देश की खबरें | सरकारी नौकरियों का झांसा देकर 27 हजार लोगों को ठगने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने नौकरियों का झांसा देकर कथित रूप से 27 हजार लोगों से 1.09 करोड़ रुपये ठगने के मामले में एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली पुलिस ने नौकरियों का झांसा देकर कथित रूप से 27 हजार लोगों से 1.09 करोड़ रुपये ठगने के मामले में एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों के पास से ठगी से हासिल किये गए 49 लाख रुपये बरामद किये गए हैं। इसके अलावा सात मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप भी जब्त कर लिये गए हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, की ये अपील.

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिसार से चलाए जा रहे गिरोह का सरगना विष्णु शर्मा और रामधारी हैं। अगस्त 2020 से दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर 27,000 से अधिक लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठग चुके हैं।

पुलिस ने कहा कि मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक रामधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार विष्णु शर्मा को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना कहा- ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’.

रामधारी के अलावा पुलिस ने हरियाणा और दिल्ली से गिरोह के अन्य सदस्यों सुरेन्दर सिंह (50), संदीप (32) और जोगिन्दर (35) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन स्वस्थ एवं जन कल्याण संस्थान नामक काल्पनिक संस्था की फर्जी वेबसाइट बनाई और उसके जरिये 13,000 फर्जी नौकरियों की पेशकश की।

दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ को कथित रूप से ठगी का शिकार हुए एक आवेदक की शिकायत मिली, जिसके बाद मामला सामने आया।

शिकायकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि स्वस्थ एवं जन कल्याण संस्थान नामक वेबसाइट के जरिये उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट