देश की खबरें | तीन ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग में पांच लोगों और कई मवेशियों की जिंदा जलने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तीन ट्रक के आपस में टकरा जाने बाद लगी आग में पांच लोगों और 12 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 28 जून जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तीन ट्रक के आपस में टकरा जाने बाद लगी आग में पांच लोगों और 12 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) दिनेश शर्मा ने बताया कि हादसा जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूदू के पास बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ । उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में से एक ट्रक को एक अन्य बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद लगी आग ने तीनों ट्रक को चपेट में ले लिया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक में लगी आग में एक ट्रक में सवार चालक खलासी सहित पांच लोगों जबकि ट्रक में ले जाये जा रहे 12 से अधिक मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

दूदू के सर्किल अधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि हादसे के समय ट्रक में हरियाणा निवासी पवन (28), संजू (18), धर्मवीर (34) और बिहार के छपरा जिला निवासी विजय (35) एवं बिजली (26) सवार थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों के यहां पहुंचने पर शवों की पहचान कर पोस्टमार्टम कराया जायेगा और मामला दर्ज किया जायेगा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड