एजेंसी न्यूज

Guillain Barre Syndrome: महाराष्ट्र में जीबीएस के पांच नए मामले सामने आए, कुल संख्या 163 पहुंची

पुणे में पांच और लोगों के ‘गुलियन बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) से संक्रमित होने का पता चलने के बाद महाराष्ट्र में इस दुर्लभ तंत्रिका विकार से संक्रमण के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Guillain Barre Syndrome: महाराष्ट्र में जीबीएस के पांच नए मामले सामने आए, कुल संख्या 163 पहुंची
Guillain-Barre Syndrome (Photo Credits Twitter)

पुणे, 4 फरवरी : पुणे में पांच और लोगों के ‘गुलियन बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) से संक्रमित होने का पता चलने के बाद महाराष्ट्र में इस दुर्लभ तंत्रिका विकार से संक्रमण के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में इस बीमारी से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा, ‘‘पांच मामले सामने आए हैं, हालांकि सोमवार को किसी की मौत नहीं हुई और 127 लोगों में जीबीएस की पुष्टि हुई है. संदिग्ध मामले 163 हैं, जिनमें पुणे शहर में 32, पुणे नगर निगम क्षेत्र में जोड़े गए नए गांवों से 86, पिंपरी चिंचवड में 18, पुणे ग्रामीण में 19 और अन्य जिलों में आठ मामले शामिल हैं.’’

अधिकारी ने बताया कि 163 मरीजों में से अब तक 47 को छुट्टी दे दी गई है, 47 मरीज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं और 21 वेंटिलेटर पर हैं. उन्होंने बताया कि पुणे शहर के विभिन्न स्थानों से पानी के कुल 168 नमूने रासायनिक और जैविक विश्लेषण के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए थे. उन्होंने बताया कि आठ जल स्रोतों के नमूने दूषित पाए गए. यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: शख्स ने महाकुंभ जाने के लिए ऑटो से 1875 किलोमीटर की यात्रा की, देखें वायरल वीडियो

जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है. इसके साथ ही इस बीमारी में हाथ-पैरों में गंभीर कमजोरी जैसे लक्षण भी होते हैं. माना जाता है कि दूषित भोजन और पानी में पाया जाने वाला ‘बैक्टीरिया कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी’ इस प्रकोप का कारण है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).