देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के पांच नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के पांच नये मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,200 हो गयी।
लेह, 19 मार्च लद्दाख में कोविड-19 के पांच नये मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,200 हो गयी।
बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 228 पर स्थिर रही। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47 है। इनमें से 45 मरीज लेह में जबकि कारगिल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो हो गयी है।
लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 168 मरीजों की लेह में जबकि 60 मरीजों की मौत करगिल जिले में हुई।
अधिकारियों के अनुसार संक्रमण के सभी नये मामले लेह से ही सामने आए।
अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में 12 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिला कर केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 27,925 हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

