Covid-19: धारावी में कोरोना वायरस के पांच नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 60
मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो गई है. सभी नए मरीज धारावी के मुकुंद नगर इलाके से हैं, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं.
मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो गई है. नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. सभी नए मरीज धारावी के मुकुंद नगर इलाके से हैं, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं.
बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, "नए रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया रहा है." अब तक धारावी के सात कोविड-19 मरीजों की मौत हो चुकी है. धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी-बस्ती क्षेत्र है. बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है. इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

