एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के पांच नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 55,293 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के पांच नए मामले

ईटानगर, छह दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 55,293 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है जिसके चलते राज्य में मरने वालों की संख्या 280 ही रही।

अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का एक मरीज संक्रमण से मुक्त हुआ, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,977 हो गयी है।

राज्य में कोविड-19 के 36 मरीजों का उपचार चल रहा है। पश्चिम कामेंग जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 15 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बाद कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नौ जबकि तवांग जिले में छह मरीज इलाज करवा रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.43 फीसदी है जबकि संक्रमण की दर 6.17 फीसदी दर्ज की गई।

डॉ. जम्पा के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अब तक 11,99,738 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 81 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 14,21,764 लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).