क्रिकेट

IND vs PAK Asian Games 2026 Final: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने की पूरी संभावना

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार हमेशा फैंस बेसब्री से करते हैं. दोनों देशों के बीच अब द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती, इसलिए आईसीसी और मल्टी-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ही इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का मंच बनते हैं. अब 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रेमियों को एक और भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है.

IND vs PAK Asian Games 2026 Final: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने की पूरी संभावना
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India vs Pakistan Asian Games 2026: क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार हमेशा फैंस बेसब्री से करते हैं. दोनों देशों के बीच अब द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती, इसलिए आईसीसी और मल्टी-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ही इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का मंच बनते हैं. अब 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रेमियों को एक और भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतने में सफल रहती हैं तो गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी. Asian Games 2026 Final: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-श्रीलंका फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें एशियन गेम्स का नियम

3 अक्टूबर को हो सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

जापान में आयोजित 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता भी खेली जा रही है. टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों के बाद भारत और पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है. अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी. हालांकि, दोनों टीमों के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भिड़ने की भी सैद्धांतिक संभावना है, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है.

बुमराह और साहिबज़ादा फरहान की भिड़ंत पर रहेंगी नजरें

संभावित फाइनल में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के कप्तान साहिबज़ादा फरहान के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा. भारत ने एशियन गेम्स के लिए अपनी मजबूत टी20 टीम भेजी है, जबकि पाकिस्तान की टीम में भी कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर.

2026 एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की टीम

साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हैदर अली, हसन नवाज, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफत मिन्हास, माज सदाकत, साद मसूद, मोहम्मद सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2026 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).