आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के पांच नए मामले, संक्रमितों की संख्या 386 पहुंची

कुरनूल के कलेक्टर जी वीरपांडियन ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे तक जिले में मामले 77 से बढ़कर 82 हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 डैशबोर्ड पर दोपहर में भी संक्रमितों की संख्या 77 ही थी।

अमरावती, 11 अप्रैल आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 386 हो गई।

कुरनूल के कलेक्टर जी वीरपांडियन ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे तक जिले में मामले 77 से बढ़कर 82 हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 डैशबोर्ड पर दोपहर में भी संक्रमितों की संख्या 77 ही थी।

राज्य में कोरोना वायरस के अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है जबकि 10 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कुरनूल जिले के पांच नए मरीज तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वालों के परिवार के सदस्य हैं।

कुरनूल 82 मामलों के साथ राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला है, उसके बाद 58 मामले के साथ गुंटूर दूसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी