एजेंसी न्यूज

हिमाचल प्रदेश में पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि सभी पांचों मामले सोलन जिले से सामने आए जिसे एक हफ्ते पहले कोरोना वायरस मुक्त घोषित किया गया था।

हिमाचल प्रदेश में पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
जमात

शिमला, 21 मई पश्चिम बंगाल से हाल ही में लौटे पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 116 हो गए हैं।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि सभी पांचों मामले सोलन जिले से सामने आए जिसे एक हफ्ते पहले कोरोना वायरस मुक्त घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि मरीज सोलन के रामशहर इलाके के हैं और 15 मई को वे पश्चिम बंगाल से लौटे थे।

पांचों को पहले ही पृथक कर दिया गया था।

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 116 है जबकि इनमें से 54 लोग स्वस्थ हो गए हैं। चार लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई है।

राज्य में अब भी 58 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 26 कांगड़ा, 10 हमीरपुर, पांच-पांच सोलन तथा बिलासपुर, चार मंडी, तीन चंबा, दो-दो सिरमौर तथा उना और एक कुल्लू से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).