एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: वृंदावन में पांच और विदेशी महिलाएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन में रह रहीं पांच और विदेशी महिलाओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वृंदावन में इससे पहले कोविड-19 के चार मामले आए थे.

Uttar Pradesh: वृंदावन में पांच और विदेशी महिलाएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं
कोरोना (Photo Credits: PTI/File Photo)

मथुरा, 30 नवंबर : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन में रह रहीं पांच और विदेशी महिलाओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वृंदावन में इससे पहले कोविड-19 के चार मामले आए थे. जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद सिंह ने बताया,‘‘वृंदावन के गिरिधर धाम आश्रम में एक-एक कर चार मामले संक्रमण के आए थे और सोमवार को यहां पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.’’ उन्होंने बताया, ‘‘उक्त आश्रम को पहले ही निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया था. अब संक्रमित विदेशी नागरिकों को आश्रम में ही पृथकवास में रखा गया है.’’

सिंह ने बताया, ‘‘ वृंदावन में शनिवार को लिथुआनिया की रहने वाली 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई थी. इसके बाद रविवार को स्विट्जरलैंड की महिला व स्पेन का एक पुरुष संक्रमित पाया गया. फिर सोमवार सुबह ऑस्ट्रियाई सैलानी की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली और शाम होते-होते पांच अन्य के कोरोना वायरस के चपेट में आने की पुष्टि हुई.’’ यह भी पढ़ें : Bihar: बड़ी लापरवाही! मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 25 लोगों की आंखों की रोशनी छीनी, कुछ की निकालनी पड़ी आंख

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है कि इनमें से कोई वायरस के ‘ओमीक्रोन’ रूवरूप से संक्रमित तो नहीं है. इसलिए उनके नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं. मथुरा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि संक्रमित विदेशी करीब दो सप्ताह पहले शीतल छाया, गिरधर आश्रम वृंदावन में पर्यटन वीजा पर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).