एजेंसी न्यूज

अमृतसर, अहमदाबाद में फंसे ब्रिटेन के नागरिकों के लिए पांच और उड़ानों की घोषणा

अगले सप्ताह अमृतसर से लंदन के लिए चार उड़ानें और अहमदाबाद से लंदन के लिए एक उड़ान प्रस्तावित की गई है।

अमृतसर, अहमदाबाद में फंसे ब्रिटेन के नागरिकों के लिए पांच और उड़ानों की घोषणा

लंदन, सात मई ब्रिटेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए पांच और उड़ानों की घोषणा की है।

अगले सप्ताह अमृतसर से लंदन के लिए चार उड़ानें और अहमदाबाद से लंदन के लिए एक उड़ान प्रस्तावित की गई है।

विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) ने कहा कि इन उड़ानों के पूरा होने के साथ ही भारत में फंसे 16,500 से अधिक यात्रियों को 64 विशेष उड़ानों के जरिए वापसी सुनिश्चित कर ली जायेगी । ब्रिटेन की सरकार ने लॉकडाउन के बाद फंसे ब्रिटिश नागरिकों के वतन वापसी अभियान के लिए 7.5 करोड़ पाउंड खर्च करने की घोषणा की थी।

एफसीओ के लिए दक्षिण एशिया और राष्ट्रमंडल के राज्य मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा कि हमारा विशेष निजी उड़ान कार्यक्रम एक ठोस प्रयास है, जिसके तहत गत आठ अप्रैल से रोजाना पूरे भारत से उड़ान ब्रिटेन पहुंच रही है और जो वहां रह गए हैं, उनकी सहायता की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विमान से नागरिकों को वापस लाने के आखिरी चरण में उन लोगों को स्थान दिया जाएगा, जो पहले ही ब्रिटेन के सरकारी ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके हैं।

भारत में कार्यवाहक उच्चायुक्त जेन थॉमसन ने कहा, '' अब तक हम विशेष उड़ानों से 14,000 से अधिक यात्रियों को ब्रिटेन वापस भेजने में सहायता कर चुके हैं। मुझे घर वापसी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को भेजने के लिए एक और चरण की घोषणा करके खुशी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).