देश की खबरें | बिहार में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 1,61,101 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में पांच और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 836 हो गयी।
पटना, 15 सितम्बर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में पांच और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 836 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 1,61,101 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
पिछले 24 घंटे में संक्रमण से भागलपुर में दो तथा लखीसराय, पूर्णिया एवं रोहतास जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है।
सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार शाम चार बजे तक संक्रमण के 1575 नए मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़े | SOC मीटिंग में पाकिस्तान ने की नपाक हरकत, NSA अजीत डोभाल ने छोड़ी मीटिंग.
राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 107492 नमूनों की जांच की गयी। अबतक कुल 50,94,239 नूमनों की जांच की गई है।
पिछले 24 घंटे में 1514 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी तक कुल 1,46,533 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के 13,731 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

