एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की मौत, 906 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 906 नये मामले बुधवार को सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,33,149 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2818 हो गई।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की मौत, 906 नये मामले

जयपुर, 31 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 906 नये मामले बुधवार को सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,33,149 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2818 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8663 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 906 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,33,149 हो गई है जिसमें 8663 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में जयपुर में 198, कोटा में 162, उदयपुर में 112, डूंगरपुर में 64, अजमेर में 57, जोधपुर में 49, भीलवाड़ा में 40, राजसमंद में 26, अलवर में 22, प्रतापगढ़ में 21 और झालावाड़ में 20 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 393 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,21,668 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक संक्रमण से बुधवार को उदयपुर में तीन, अजमेर-राजसमंद में एक- एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).