देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत, 51 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को पांच और लोगों की मौत हो गयी जिससे इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या प्रदेश में 264 जबकि संक्रमण के 51 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 11651 हो गयी।

जियो

जयपुर, 11 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को पांच और लोगों की मौत हो गयी जिससे इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या प्रदेश में 264 जबकि संक्रमण के 51 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 11651 हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढे दस बजे तक जयपुर में दो, भरतपुर व दौसा में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 264 हो गई है।

यह भी पढ़े | भारतीय वाणिज्य मंडल के 95 वें वार्षिक दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को किया संबोधित, कहा-भारत कोरोना के साथ अन्य समस्याओं से भी जूझ रहा है: 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 121 हो गयी है जबकि जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 11 व भरतपुर में दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 16 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 16 लोग संक्रमित पाये गये है जिससे राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 2427 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर शामली में 600 से अधिक लोगों पर जुर्माना.

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 51 नये मामले सामने आये। इनमें जयपुर में 16, अजमेर में 14, झुंझुनू में आठ व अलवर, झालावाड़ा तथा कोटा में दो दो नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\