ताजा खबरें | केरल में जीका वायरस के पांच और मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 28 हुई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केरल में चार महिलाओं समेत पांच और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और राज्य में अब तक कुल 28 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले हैं।

तिरुवनंतपुरम, 15 जुलाई केरल में चार महिलाओं समेत पांच और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और राज्य में अब तक कुल 28 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले हैं।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि नये मामलों में से दो यहां अनायरा इलाके से सामने आए हैं जहां तीन किलोमीटर के दायरे में जीका वायरस के प्रकोप वाला क्षेत्र चिह्नित किया गया है। शेष मामले यहां ईस्ट फोर्ट, कुन्नुकुझी और पट्टोम से आए हैं। सभी नमूनों को अलप्पुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में जांच के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच 16 अन्य नमूनों की जांच में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

मंत्री ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामले 28 हो गए हैं।’’

स्वास्थ्य विभाग ने कल कहा था कि अनायरा के तीन किलोमीटर के दायरे में जीका वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र की पहचान की गई है और वहां मच्छरों को समाप्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ताकि वे दूसरी जगहों तक नहीं फैल सकें।

उन्होंने बताया कि राजधानी में जीका संक्रमण के मद्देनजर जिला चिकित्सा कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर