देश की खबरें | असम में एक ही परिवार के पांच सदस्य घर में मृत मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कोकराझार जिले में एक परिवार के पांच सदस्यों ने सोमवार को कथित रूप से खुदकुशी कर ली। शक है कि उन्होंने बड़े आर्थिक बोझ के चलते यह कदम उठाया है।
कोकराझार (असम), दो नवंबर असम के कोकराझार जिले में एक परिवार के पांच सदस्यों ने सोमवार को कथित रूप से खुदकुशी कर ली। शक है कि उन्होंने बड़े आर्थिक बोझ के चलते यह कदम उठाया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि असम-पश्चिम बंगाल सीमा से सटे तुलसिबिल शहर में स्थित घर में उनके शव फंदे से लटके मिले।
यह भी पढ़े | Reliance To Start Gas Production: रिलायंस दिसंबर 2020 से R-सीरीज फील्ड से शुरू करेगा गैस उत्पादन.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रोशन ने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मल पाल (45), उनकी पत्नी मल्लिका (40), बेटी पूजा (25), नेहा (17) और दीपा (15) के तौर पर की गई है।
उन्होंने बताया कि पहली नजर में लगता है कि यह खुदकुशी का मामला है।
एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि पाल की तुलसिबिल में एलपीजी सिलिंडरों की दुकान थी। उनपर 25-30 लाख रुपये का आर्थिक बोझ था। उनकी बड़ी बेटी एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।
अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें क्या लिखा है, इसका तत्काल पता नहीं चल सका।
बाजार के एक व्यापारी ने दावा किया कि पाल ने अपनी सब-एजेंसी के जरिए एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराने के लिए लोगों से बड़ी रकम ली थी लेकिन वह लॉकडाउन और तेल कंपनी द्वारा नियमों में बदलाव करने के कारण अपना वादा पूरा नहीं कर पाए।
ऑल असम बंगाली युवा छात्र फेडरेशन की कोकराझार इकाई ने आत्महत्याओं के पीछे साजिश का शक जताया है और उचित जांच की मांग की है।
घटना के बारे में जानकारी फैलते ही, तुलसिबिल शहर में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)