देश की खबरें | तेलंगाना में माओवादियों के मददगार पांच लोग गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के लिये सामान लाने-ले जाने का काम करने और कथित रूप से पुलिस पर हमले की योजना बना रहे पांच लोगों को बुधवार को तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले से गिरफ्तार किया गया।
हैदराबाद, चार नवंबर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के लिये सामान लाने-ले जाने का काम करने और कथित रूप से पुलिस पर हमले की योजना बना रहे पांच लोगों को बुधवार को तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ही पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य में भी माओवादियों के लिये सामान लाने-ले जाने का काम करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़े | MP By Election 2020: मध्य प्रदेश में बीजेपी के 2 पूर्व विधायकों को कारण बताओ नोटिस, जानें पूरा मामला.
उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और पांच लोगों को बारूदी सुरंगें बिछाते हुए गिरफ्तार किया।
मनुगुरू उपसंभाग के सहायक पुलिस अधीक्षक शाबारिश पी ने बताया कि पूछताछ में पांचों ने कहा कि वे पिछले दो साल से माओवादियों के लिए काम कर रहे थे और उन्हें दैनिक उपयोग के सामान, दवाओं और विस्फोटक सहित अन्य चीजें मुहैया कराते थे।
अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने उन्हें बारुदी सुरंगें लगाना सिखाया था।
उनके पास से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, बिजली के तार, बैटरी आदि बरामद हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)