एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मंगलवार को पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

मानपुर (छत्तीसगढ़), 15 अप्रैल छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मंगलवार को पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव (34) ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली ने माओवादियों की ‘खोखली’ और ‘अमानवीय’ विचारधारा तथा नक्सली संगठन के भीतर बढ़ते मतभेदों से निराश होकर तथा राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुखदेव प्रतिबंधित माओवादी संगठन के राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर (आरकेबी) डिवीजन के तहत कोतरी एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) के साथ-साथ स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रिय था। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि वह 2012 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है और सरकार की नीति के अनुसार उसका पुनर्वास किया जाएगा।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).