विदेश की खबरें | पाकिस्तान में संदिग्ध अलगाववादियों के हमले में पांच मजदूर मारे गए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 29 अक्टूबर अशांत बलूचिस्तान प्रांत के पांजगुर जिले में संदिग्ध अलगाववादियों ने मंगलवार को एक बांध पर हमला कर दिया और पांच मजदूरों की जान ले ली।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि चरमपंथियों ने बांध में कार्यरत सुरक्षा अधिकारियों और मजदूरों पर हमला कर दिया।

रिंद ने कहा, ‘‘पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि हमले में क्या कोई सुरक्षा अधिकारी भी मारा गया है।

रिंद ने कहा कि जिले में सुबह के समय प्रम इलाके में यह हमला किया गया।

गत 28 सितंबर को हथियारबंद लोगों ने पांजगुर जिले के खुदा अबादान इलाके में सात श्रमिकों की उस समय हत्या कर दी थी, जब वे अपने आवास में सो रहे थे।

पांजगुर में कार्यरत ये सात मजदूर अन्य प्रांतों के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)