एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र में कार के ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक कार के सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई.

Maharashtra: महाराष्ट्र में कार के ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत
सड़क हादसा (Photo Credit : ANI)

पुणे, 5 जून : महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली जिले में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक कार के सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना शनिवार को सांगली के कासेगांव क्षेत्र अंतर्गत येवालेवाड़ी फाटा के पास उस समय हुई जब कार पुणे से कोल्हापुर के जयसिंहपुर जा रही थी.

कासेगांव पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार तेज गति से चल रही थी क्योंकि दुर्घटना के बाद कार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.’’ यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने योगी आदित्यनाथ को 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

मृतकों की पहचान अरिंजय शिरोटे (35) , स्मिता शिरोटे (38), पूर्वा शिरोटे (14), सुनेशा शिरोटे (10) और वीरू शिरोटे (4) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब अरिंजय शिरोटे अपने रिश्तेदारों को जयसिंहपुर छोड़ने जा रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).