फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के मुताबिक इन झड़पों में मरने वालों की संख्या छह है जबकि लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
फलस्तीनी अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि यह झड़पें तब भड़कीं जब एक अज्ञात बंदूकधारी ने इस्लामी आतंकवादी महमूद खलील की हत्या करने की कोशिश की, और इस दौरान उसके एक साथी की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक यह झड़पें इसलिए हो रही हैं क्योंकि सबसे बड़े फलस्तीनी शरणार्थी शिविर 'ईन अल-हिलवे' में फलस्तीनी गुटों ने उन आतंकवादी इस्लामी समूहों और भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो शिविर में शरण लेने की कोशिश कर रहे थे।
एक अन्य फलस्तीनी अधिकारी ने बताया कि बाद में, इस्लामी आतंकवादियों ने फतह समूह के एक फलस्तीनी सैन्य जनरल और उसके तीन अंगरक्षकों की हत्या कर दी।
'ईन अल-हिलवे' शिविर अपनी अराजकता के लिए कुख्यात है और वहां हिंसा असामान्य नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक शिविर में लगभग 55,000 लोग रहते हैं, जिसकी स्थापना 1948 में इज़राइल की स्थापना के दौरान इजरायली सेना द्वारा विस्थापित फलस्तीनियों को रखने के लिए की गई थी।
वर्ष 2017 में फलस्तीनी गुट आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक आतंकवादी समूह के साथ लगभग एक सप्ताह तक भयंकर संघर्ष में जुटे रहे थे।
फलस्तीनी गुटों द्वारा इन झड़पों के दौरान भीड़भाड़ वाले शिविर में असॉल्ट राइफलों और रॉकेट चालित ग्रेनेड लांचरों का इस्तेमाल किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY