देश की खबरें | गाजियाबाद में भारी बारिश के बीच करंट लगने से पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में बुधवार को तीन बच्चों समेत पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गाजियाबाद, एक सितंबर गाजियाबाद में बुधवार को तीन बच्चों समेत पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग स्थित तेन सिंह पैलेस के पास गली नंबर तीन की है।
एक किराने की दुकान को धूप और बारिश से बचाने के लिए एक टिन का छप्पर लगाया गया था।
बुधवार की सुबह लगातार बारिश के कारण बिजली के मीटर से जुड़ा तार छप्पर के संपर्क में आ गया।
दुकान से कुछ खरीदने गए दो बच्चों ने टिन के छप्पर को थामने वाले लोहे के खंभे को छुआ और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
तीन लोगों ने उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन खुद झटका लगने से वे नीचे गिर पड़े।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान जानकी (35), उसकी बेटी शुभी (तीन), सिमरन (11), लक्ष्मी शंकर (24) और खुशी (10) के रूप में हुई है।
अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

