देश की खबरें | मिर्जापुर में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 26 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिर्जापुर जिले के संत नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और करीब 26 लोग घायल हो गये। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मिर्जापुर (उप्र), 27 अक्टूबर मिर्जापुर जिले के संत नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और करीब 26 लोग घायल हो गये। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गए और घायलों का इलाज कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि संत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी बंधा के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। उन्होंने कहा कि बस में कुल 31 लोग सवार थे जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गयी और 26 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस संत नगर से हलिया सवारियों को लेकर जा रही थी, लेकिन ददरी बंधा के पास वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में चालक के अलावा दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान ममता (26) निवासी बढ़ौना दुबार थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर और उनका बेटा अभिषेक (दो), मनीता (25) निवासी मतवार थाना हलिया तथा बस के चालक सत्यनारायण (40) और विष्णु कुमार (10) निवासी बाबू गोड़र दुबार थाना लालगंज, मिर्जापुर के रूप में हुई है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

