देश की खबरें | सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 17 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए।

गरियाबंद, 15 मार्च छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए।

गरियाबंद जिले के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले में जोबा गांव के करीब ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मजरकट्टा गांव के ग्रामीण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में अन्य गांव गए थे और जब वे ट्रैक्टर में सवार होकर वापस लौट रहे थे तब जोबा गांव के करीब ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और इससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि 14 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। तीन अन्य घायलों का इलाज गरियाबंद के जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

जिले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना में घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\