एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | उत्तरी गाजा में गश्त के दौरान पांच इजराइली सैनिक मारे गए, इजराइली हमलों में 18 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के दो अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमलों में 18 लोग मारे गए हैं।

विदेश की खबरें | उत्तरी गाजा में गश्त के दौरान पांच इजराइली सैनिक मारे गए, इजराइली हमलों में 18 की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के दो अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमलों में 18 लोग मारे गए हैं।

इजराइली मीडिया के अनुसार, सैनिक गश्त पर थे, तभी विस्फोटक उपकरणों में विस्फोट हो गया। मीडिया ने बताया कि आतंकवादियों ने मृतकों और घायलों को बचाने के लिए भेजे गए अतिरिक्त बलों पर भी गोलियां चलायीं।

यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब इजराइल और हमास गाजा में पिछले 21 महीनों से जारी संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिका समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

इससे दो सप्ताह पहले इजराइल ने बताया था कि एक फलस्तीनी हमलावर ने उनके बख्तरबंद वाहन पर बम लगाया था, जिसमें विस्फोट होने से उसके सात सैनिक मारे गए थे।

वहीं, इजराइली हमलों की चपेट में आए लोगों को नासिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक हमला दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में विस्थापित लोगों के शिविरों को निशाना बनाकर किया गया था, जिसमें चार लोग मारे गए। खान यूनिस में एक अन्य हमले में एक मां, पिता और उनके दो बच्चे मारे गए।

नुसेरत में अवदा अस्पताल ने एक बयान में बताया कि मध्य गाजा में इजराइल ने लोगों के एक समूह पर हमला किया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी और 72 अन्य घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).