विदेश की खबरें | नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार थे पांच भारतीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दु्र्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार 72 लोगों में पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 15 जनवरी नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दु्र्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार 72 लोगों में पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है।

विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

येती एअरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल और संजना जायसवाल के रूप में हुई है।

भारतीय दूतावास ने भी 68 यात्रियों में पांच भारतीयों के शामिल होने की पुष्टि की है।

इसने ट्वीट किया, ‘‘काठमांडू से आ रहा येती एअरलाइंस का एक एटीआर-72 विमान आज पोखरा हवाई अड्डे के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार इस विमान में पांच भारतीय नागरिक भी सवार थे। बचाव अभियान जारी है।’’

एअरलाइंस के मुताबिक, विमान में 10 विदेशी नागरिक सवार थे। कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय यात्रियों की स्थिति का अभी पता नहीं चला है।

पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

‘द हिमालयन टाइम्स’ अखबार की खबर के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से कम से कम 32 शव बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\