एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पांच भारतीयों ने विश्व मुक्केबाजी कप के फाइनल में जगह बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मीनाक्षी, साक्षी, पूजा रानी, ​​हितेश गुलिया और जुगनू ने शनिवार को यहां शानदार जीत दर्ज करते हुए विश्व मुक्केबाजी कप में अपने भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।

खेल की खबरें | पांच भारतीयों ने विश्व मुक्केबाजी कप के फाइनल में जगह बनाई

अस्ताना (कजाखस्तान), पांच जुलाई मीनाक्षी, साक्षी, पूजा रानी, ​​हितेश गुलिया और जुगनू ने शनिवार को यहां शानदार जीत दर्ज करते हुए विश्व मुक्केबाजी कप में अपने भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।

कजाखस्तान में भारतीय मुक्केबाजी दल ने अब 11 पोडियम स्थान सुनिश्चित कर लिए हैं, जिसमें रविवार को छह स्वर्ण पदक मुकाबले शामिल हैं।

अभिनाश जामवाल (पुरुष 65 किग्रा) आज ही सेमीफाइनल खेलेंगे जिससे भारत एक और स्वर्ण पदक की दौड़ में होगा।

मीनाक्षी ने 48 किग्रा सेमीफाइनल में तुर्की की नर्सलेन याल्गेटकिन को 5-0 से हराकर भारत की जीत की शुरुआत की।

इसके बाद साक्षी ने उज्बेकिस्तान की फेरुजा काजाकोवा पर दबदबा बनाया और समान अंतर की जीत से 54 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पहुंची।

ओलंपियन पूजा रानी ने 80 किग्रा वर्ग में तुर्की की एलिफ गुनेरी को पीछे छोड़ते हुए 3-2 के फैसले के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

नूपुर ने शुक्रवार को 80 किग्रा से अधिक वर्ग में अपना फाइनल स्थान पक्का कर लिया था जिससे चार भारतीय महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गई।

संजू (60 किग्रा) ने कजाखस्तान की विक्टोरिया ग्राफेयेवा से 0-5 से हारने से पहले कड़ी टक्कर दी और अब उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना होगा।

भारत ने इस साल की शुरुआत में ब्राजील में विश्व मुक्केबाजी कप के पहले चरण में कुल छह पदक जीते थे जिसमें केवल पुरुष मुक्केबाजों ने भाग लिया था।

यह पहली बार है कि महिला मुक्केबाज विश्व मुक्केबाजी कप में भाग ले रही हैं।

ब्राजील चरण के स्वर्ण पदक विजेता हितेश गुलिया पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में फ्रांस के माकन ट्रोरे के खिलाफ पहले दौर के बाद मुश्किल में दिखे। लेकिन 20 वर्षीय मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में काफी जोरदार मुक्के मारे और अंतर कम किया। तीसरे और अंतिम राउंड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद जुगनू (पुरुष 85 किग्रा) ने इंग्लैंड के टीगन स्कॉट को 5-0 से हरा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).