देश की खबरें | महाराष्ट्र में पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएसएस) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया।

मुंबई, तीन जून महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएसएस) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 20 अधिकारियों का तबादला किया गया था।

ताजा अधिसूचना के अनुसार, महाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व उपाध्यक्ष अनिल दिग्गिकर को सिडको, मुंबई का उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

सामान्य प्रशासनिक विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी मनीषा पाटणकर-म्हैसकर को लोक निर्माण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। हालांकि, वह अपने मौजूदा पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालती रहेंगी।

एमएमआरडीए के अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन आयुक्त-2 के. एच. गोविंद राज को शहरी विकास विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है।

सिडको के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संजय मुखर्जी को एमएमआरडीए में मेट्रोपोलिटन आयुक्त बनाया गया है।

शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव -2 आशीष शर्मा को एमएमआरडीए का अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन आयुक्त-2 बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\