दिल्ली में मादक पदार्थों के पांच तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन पांच तस्करों में दो महिलाएं भी हैं।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में मादक पदार्थों के पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों से मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रूपए से अधिक है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन पांच तस्करों में दो महिलाएं भी हैं।
ये सभी गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ओम विहार से मनोज कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उससे 94 ग्राम एम्फेटामाइन (एक प्रकार का मादक पदार्थ) जब्त किया गया।
उससे मिली जानकारी पर एक महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों के पास से 120 ग्राम एम्फेटामाइन और 53,220 रुपये नकद बरामद किए गए।
एक अन्य घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 118 ग्राम एम्फ़ैटेमिन बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि सभी पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

