एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में पांच जिले बाढ़ की चपेट में, 1.8 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण इस साल तीसरी बार असम को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

देश की खबरें | असम में पांच जिले बाढ़ की चपेट में, 1.8 लाख लोग प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 26 सितंबर राज्य में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण इस साल तीसरी बार असम को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ की ताजा स्थिति के कारण पांच जिलों के 1.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Bhopal: लूडो के खेल में पिता ने की चीटिंग, फैमिली कोर्ट पहुंची बेटी.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, नगांव जिले के कमपुर में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

इसके साथ ही इस वर्ष राज्य में बाढ़ संबंधी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 118 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Shiromani Akali Dal Quits NDA: शिरोमणि अकाली दल ने छोड़ा बीजेपी का साथ, किसान बिल को लेकर तोड़ा NDA से गठबंधन.

प्राधिकरण ने कहा कि बाढ़ के कारण धेमाजी, लखीमपुर, मोरिगांव, नगांव और पश्चिमी कार्बी आंगलोंग जिले के 1.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 155 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 6,437 हेक्टेयर में फैली फसल बर्बाद हुई है।

विभागों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 25 राहत शिविर लगाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 01:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).