देश की खबरें | गुजरात विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र शुरू हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रति सावधानी बरतते हुए गुजरात विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र सोमवार को शुरू हुआ।
गांधीनगर, 21 सितंबर कोविड-19 के प्रति सावधानी बरतते हुए गुजरात विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र सोमवार को शुरू हुआ।
सदन की कार्यवाही में उपस्थित होने वाले विधायकों, कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों की संक्रमण की जांच की गई है। बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है।
पिछले कुछ दिनों में चार विधायक संक्रमित पाए गए जिनमें तीन कांग्रेस के और एक भाजपा का है।
विधानसभा के कुछ कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
यह भी पढ़े | आईआईटी-कानपुर ने बनाया विशेष प्रकार का फैशनेबल डिजाइनर मास्क, क्या ये रोक सकेगा कोरोना?.
वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने एक बेंच पर एक विधायक को अकेले बैठने की अनुमति दी और कई विधायकों को आगंतुकों के गलियारे में स्थान दिया गया।
सदन की कार्यवाही कवर करने वाले संवाददाताओं की कोरोना वायरस जांच मुफ्त में कराई गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

