एजेंसी न्यूज

WB: पश्चिम बंगाल में वाहन पलटने से पांच गायों की मौत

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में मंगलवार को गायों को ले जा रही वैन पटलने के बाद पांच गायों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गईं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

WB: पश्चिम बंगाल में वाहन पलटने से पांच गायों की मौत

कोलकाता, 24 अगस्त : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में मंगलवार को गायों को ले जा रही वैन पटलने के बाद पांच गायों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गईं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि कम से कम 17 गायों को बचा लिया गया. वाहन चालक और दो हेल्परों समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुरा में बिशपुरिया गांव पंचायत कार्यालय के निकट एनएच 60 पर हुई. यह भी पढ़ें : 12 IAS Officers Transferred: योगी सरकार ने यूपी के 12 आईएएस अफसरों का तबादला किया

पुलिस अधिकारी ने फोन पर 'पीटीआई-' को बताया, ''घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कंटेनर से गिरी हुई एक गाय को देखा और कंटेनर के पिछले दरवाजे को खोलते समय कई अन्य गाय मिलीं. उन्होंने हमें सूचित किया और हमने पाया कि कंटेनर में 22 गायें थीं. पांच की मौत हो गई जबकि पांच अन्य बुरी तरह घायल हो गईं.''

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).