ICC T20 World Cup 2021: बीसीसीआई ने कहा- 9 के बजाय 5 शहरों में हो सकता है T20I वर्ल्ड कप, UAE में कराने की सोचना जल्दबाजी

भारत में बढते कोरोना मामलों के बीच बीसीसीआई को यकीन है कि टी20 विश्व कप अक्टूबर में भारत में ही होगा हालांकि इसे नौ की बजाय पांच शहरों में कराया जा सकता है ।

बीसीसीआई (Photo Credits: ANI)

ICC T20 World Cup 2021: भारत में बढते कोरोना मामलों के बीच बीसीसीआई को यकीन है कि टी20 विश्व कप अक्टूबर में भारत में ही होगा हालांकि इसे नौ की बजाय पांच शहरों में कराया जा सकता है. परंपरा यही है कि आईसीसी बैकअप में विकल्प तैयार रखता है और पिछले एक साल से वह विकल्प यूएई है.आईपीएल इस समय बायो बबल में हो रहा है लेकिन बीसीसीआई के सामने असल चुनौती टी20 विश्व कप प्रतिकूल परिस्थितियों में कराने की ह .

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ,‘‘ हमें उम्मीद है कि अभी पांच महीने का समय है और लोगों को टीके मिल रहे हैं तो विश्व कप भारत में ही होगा , यह हो सकता है कि नौ शहरों की बजाय मैच चार या पांच शहरों में हो. आईसीसी के एक निरीक्षण दल को 26 अप्रैल को दिल्ली आकर आईपीएल के बायो बबल का जायजा लेना था लेकिन भारत यात्रा पर लगे प्रतिबंध के कारण दौरा स्थगित करना पड़ा. अधिकारी ने कहा ,‘‘ उस टीम को इस सप्ताह आना था लेकिन यात्रा प्रतिबंध लागू होने से वे बाद में आयेंगे. यह भी पढ़े: 2021 ICC Men’s T20 World Cup: ये 6 दिग्गज क्रिकेटर T20 वर्ल्ड कप के बाद खेल को कह सकते हैं अलविदा, खल सकती है कमी

बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) धीरज मलहोत्रा ने शुक्रवार को बीबीसी से कहा था कि यूएई विकल्प रखा गया है . बोर्ड के अधिकारी ने हालांकि कहा कि परंपरा के तहत यूएई हमेशा दूसरा विकल्प रहता ही है. उन्होंने कहा ,‘‘ आईसीसी टूर्नामेंटों के लिये हमेशा एक विकल्प रहता है और पिछले साल आईसीसी की बैठक में तय होने के बाद यूएई विकल्प है. धीरज ने जो कहा, उसमें कुछ नया नहीं है । अगर अगले पांच महीने में हालात समान रहते हैं तो दूसरी योजना तैयार रखनी होगी. श्रीलंका, बांग्लादेश या दूसरे देशों में आईसीसी टी20 विश्व कप तीन या चार शहरों में ही होता है

लेकिन भारत में बोर्ड की राजनीति के कारण ऐसा संभव नहीं है. विश्व कप 2011 और टी20 विश्व कप 2016 के आयोजन से जुड़े रहे बोर्ड के अधिकारी ने कहा ,‘‘यहां बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली का शहर (कोलकाता), उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल का शहर (लखनऊ), सचिव जय शाह का शहर (अहमदाबाद) और कोषाध्यक्ष अरूण धूमल का शहर (धर्मशाला) है. उन्होंने कहा ,‘‘ इसके अलावा मुंबई, चेन्नई , दिल्ली, बेंगलोर और हैदराबाद तो हैं ही.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड