विदेश की खबरें | यूक्रेन की राजधानी में विस्फोट की चपेट में आईं पांच इमारतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडिया संदेश में कहा कि ‘‘आतंकवादियों’’ ने 13 ईरान निर्मित ड्रोन दागे और उन सभी को मार गिराया गया। हाल के हफ्तों में रूस ने यूक्रेन में ड्रोन के अलावा मोर्टार, तोप और रॉकेट के जरिए हमले किये हैं।

कीव प्रशासन के प्रमुख शेरही पोप्को ने ‘टेलीग्राम’ पर लिखा कि दो बार हमले किए गए और ड्रोन से एक प्रशासनिक इमारत और चार आवासीय इमारत मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

हमले में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि अमेरिका के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियाट मिसाइल की खेप भेजने की मंजूरी देने की तैयारी कर रहा है।

पैट्रियाट सतह से हवा में मार करने वाली एक उन्नत मिसाइल है।

यूक्रेन के नेताओं ने रूसी हमलों का मुकाबला करने के लिए अधिक उन्नत हथियारों का अनुरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\