देश की खबरें | दिल्ली हवाईअड्डे पर 2.6 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार: सीमा शुल्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 2.6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जून इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 2.6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अलग मामलों में इन आरोपियों को हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में अधिकारियों ने बैंकॉक से आए चार लोगों को रोका। इनमें से दो लोग मंगलवार को जबकि दो अन्य बुधवार को आए थे।

बयान में कहा गया कि यात्रियों और उनके सामान की जांच करने पर हर व्यक्ति के पास से एक-एक किलो यानि कुल चार किलो सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत 2.09 करोड़ रुपये है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने को जब्त कर लिया गया।

अन्य मामले में मंगलवार को बैंकॉक से लौटे एक व्यक्ति की जांच की गयी।

बयान के अनुसार, ''यात्री और उसके समान की तलाशी लेने पर उसने स्वीकार किया कि काली टेप में लिपटे तीन कैप्सूल उसने अपने मलाशय में छिपा रखे हैं जिनमें 1.25 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में भरा है।''

कैप्सूल से सोने को अलग करने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों को 56.43 लाख रुपये मूल्य का 1.07 किलोग्राम सोना मिला। यात्री को गिरफ्तार कर सोने को जब्त कर लिया गया।

अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका