देश की खबरें | रांची में सीसीएल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए साढ़े पांच एकड़ भूमि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने रांची के कांके स्थित ‘रिनपास’ की खाली पड़ी साढ़े पांच एकड़ जमीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल)को स्थानांतरित करने की स्वीकृति दे दी है।

रांची, 22 अक्तूबर झारखंड सरकार ने रांची के कांके स्थित ‘रिनपास’ की खाली पड़ी साढ़े पांच एकड़ जमीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल)को स्थानांतरित करने की स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

राज्य मंत्रिमंडल सचिव वन्दता डाडेल ने बताया कि मंत्रिमंडल ने विभागीय राज्यादेश को रद्द करते हुए रांची के कांके स्थित 5.50 एकड़ भूमि (रिनपास के नाम से अर्जित भूमि)12,82,99,420 रुपये में सुपर स्पेशियलिटि अस्पताल निर्माण कराने हेतु सीसीएल को 30 सालों के लिए पट्टे पर देने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य फैसले में मंत्रिमडल ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अन्तर्गत नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पदों के सृजन तथा महाविद्यालयों में संकाय की मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी