देश की खबरें | जयपुर में महिला की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक बुजुर्ग महिला की हत्या में शामिल दो आरोपियों को टोंक के मेहंदवास से और तीन अन्य आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया।
जयपुर, 17 जनवरी राजस्थान पुलिस ने विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक बुजुर्ग महिला की हत्या में शामिल दो आरोपियों को टोंक के मेहंदवास से और तीन अन्य आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि आरोपियों ने बृहस्पतिवार शाम को सरोज बंसल (55) के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी थी और घर से नकदी और अन्य सामान लूटकर भाग गये थे।
उन्होंने बताया कि 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी के आधार पर दो आरोपियों को टोंक जिले के मेहंदवास से और तीन आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपियों में शामिल गोपाल शर्मा (45), बजरंग लाल (50), दीन मोहम्मद (47), लक्की (23), शाहरुख अंसारी (24) के खिलाफ बृहस्पतिवार को हत्या, लूट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से लूटे गये सामान की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

