देश की खबरें | बेंगलुरु में कुख्यात अपराधी की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में कुख्यात अपराधी से रियल एस्टेट एजेंट बने व्यक्ति की उसकी मां के सामने ही हत्या किये जाने के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 17 जुलाई बेंगलुरु में कुख्यात अपराधी से रियल एस्टेट एजेंट बने व्यक्ति की उसकी मां के सामने ही हत्या किये जाने के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शिवप्रकाश उर्फ बिकलू शिवू की मंगलवार रात शहर के भारती नगर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में जगदीश, किरण, विमल, अनिल और फ्रेडरिक शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किये गये आरोपियों को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

के.आर.पुरम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिरथी बसवराज भी आरोपियों में शामिल हैं हालांकि उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

वहीं विधायक ने कहा कि उनका इस अपराध से किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें दुर्भावनापूर्ण इरादे से फंसाया गया है।

शिवप्रकाश की मां विजयलक्ष्मी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस आने वाले दिनों में बसवराज को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट