देश की खबरें | ‘फिटजी’ के पूर्वी दिल्ली स्थित केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोचिंग संस्थान के अचानक बंद होने के बाद 250 से अधिक लोगों द्वारा ‘फिटजी’ के पूर्वी दिल्ली स्थित केंद्र पर धोखाधड़ी और कुप्रबंधन का आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी कोचिंग संस्थान के अचानक बंद होने के बाद 250 से अधिक लोगों द्वारा ‘फिटजी’ के पूर्वी दिल्ली स्थित केंद्र पर धोखाधड़ी और कुप्रबंधन का आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिकायत के अनुसार, देशभर में ‘फिटजी’ के केंद्रों के बंद होने की खबर पर लोग पूर्वी दिल्ली स्थित इसके केंद्र पर पहुंचे और शाखाओं के बंद होने, अचानक संकाय सदस्यों के इस्तीफे और कर्मचारियों के वेतन का कथित तौर पर भुगतान ना किये जाने के मामले में स्पष्ट स्थिति जाननी चाही।

छात्रों और उनके अभिभावकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ‘फिटजी’ के कई केंद्र अप्रत्याशित रूप से बंद हो गए हैं और कई शिक्षकों ने महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में इंजीनियरिंग संस्थानों के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोचिंग देने वाले निजी संस्थान के दो केंद्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

‘फिटजी’ की वेबसाइट के अनुसार, वह देशभर में 73 केंद्र का संचालन करती है।

शिकायत के अनुसार, ‘‘हमें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि केंद्र में एक गार्ड के अलावा कोई भी उपलब्ध नहीं था, जिसने केंद्र बंद कर दिया था। हमने कार्यालय खोलने की कोशिश की और पाया कि सभी स्टाफ सदस्यों ने लंबित वेतन का भुगतान न होने के कारण इस्तीफा दे दिया और अन्य संस्थानों में काम करने लगे। ‘फिटजी’ के सभी केंद्रों में बड़ी उथलपथल चल रही है।’’

इसमें लिखा है, ‘‘यह हम सभी के लिए बहुत दर्दनाक और डरावना है, क्योंकि हमारी मेहनत की कमाई और हमारे बच्चों का करियर खतरे में है।’’

‘फिटजी’ में प्रवेश लेने वाले बच्चों के माता-पिता ने दावा किया कि कोचिंग संस्थान ने शुल्क के रूप में बड़ी रकम एकत्र कर ली, लेकिन अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी